मथुरा

सुरीर व बरसाना पुलिस ने दो पकड़े

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। दो थानों की पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में एसओजी , सर्विलांस व थाना सुरीर की संयुक्त टीम ने वांछित व 15 हजार रुपये के ईनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष सुरीर अमर सिंह परमार के नेतृत्व में धीरज कुमार चौकी प्रभारी हरनौल मोड पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए टैंटीगांव खैर तिराहे पर पहुंचे तो वहा एस.ओ.जी टीम प्रभारी उप निरीक्षक धीरज गौतम मय हमराहीयान व सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक सोनू कुमार मय हमराहीयान के मौजूद मिले।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 259/2021 धारा 395/412 भादवि में वांछित व 15 हजार रुपये के इनामिया कान्हा पुत्र सत्यनारायण निवासी हलैया थाना मुरसान जिला हाथरस को यमुना एक्सप्रेस वे के हरनौल अन्डरपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से  एक अदद तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

वही सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी के निर्देशन में बरसाना थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सन्दीप कुमार ने मय टीम के धारा147/148/149/323/325/307/504/506/120बी भादवि थाना कोसीकलां में वांछित भगवान सिंह उर्फ पप्पी पुत्र कुमरलाल उर्फ गप्पन निवासी ग्राम जाब थाना कोसीकला को  घर से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button