सूद खोरो ने जबरन लिखा लिया जमीन तो लगा लिया फांसी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
तरबगंज/गोण्डा। तरब गंज थाना क्षेत्र में सूद खोरो ने एक दलित की दो बीघा जमीन जबर बैनामा कर लिया। इस से क्षुब्ध दलित ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
तरब गंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के निवासी 45 वर्षीय राम शरण की लाश गांव के बाहर सड़क के किनारे एक आम के पेड़ से लटकी हुई मिली। गुरुवार की सुबह तड़क लोगो ने उस की लाश को पेड़ से लकता हुवा देखा। इस पर गांव के तमाम लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई । घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुची और उस के लाश को उतरवाया। मृतक के पुत्री मंजू देवी ने बताया कि छह वर्ष पहले उस की शादी करनी पुर ग्राम सभा मे हुई थी। शादी के दौरान 10 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज के तौर पर लिया था। कुछ दिनों पूर्व उस का 10 हजार रुपये दे दिया था। इस के बाद भी ब्याज का रुपया मांग रहा था। बुधवार को जबरन दो बीघा जमीन बैनामा करा लिया। इस से क्षुब्ध उस के पिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।




