कला-साहित्य

सृष्टि का पहला प्रेम-गीत..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जरूर किसी अनमनी सुबह में
एक चिड़िया चहक कर
लिख गई होगी
सृष्टि का पहला प्रेम-गीत ,

वृक्षों ने सहर्ष स्वीकारा होगा उसे
स्नेहिल मन से और प्रेषित कर दिया
समस्त फूलों में ,

तभी से
अनवरत घुले चले आ रहे हैं हवाओं में
वही वंदन गान ,
जो गुनगुना लेते हैं हम
एक-दूसरे की कविताओं में !!

नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ, उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button