सेवादल कार्यकर्ताओं ने लिया जागरूकता का संकल्प, मंथन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लालगंज प्रतापगढ़। नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभात ओझा तथा संचालन सुधांशु जायसवाल ने किया। बैठक मे सेवा दल संगठन को मजबूत बनाए जाने तथा पार्टी की नीतियो को गांव गांव तक पहुंचाए जाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए प्रभात ओझा ने कार्यकर्ताओ को संगठन के अनुशासन की रीढ़ बताते हुए उन्हें सेवा दल के ध्वज प्रणाम आदि की जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम मे चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा केडी मिश्र, पप्पू तिवारी व छोटेलाल सरोज ने भी सेवादल कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा प्रमोद तिवारी के नेतृत्व मे संगठन के जागरूकता अभियान को सफल बनाए जाने का भी संकल्प ग्रहण किया। इस मौके पर बंटी जायसवाल, शिवमधर मिश्र, सत्य नारायण मिश्र, रविकांत, मनोज कुमार, नीतीश वर्मा, अरूण सरोज, अखिलेश यादव, मनीष वर्मा, गगन त्रिपाठी, आदर्श त्रिपाठी, आदित्य तिवारी, रवि कुमार पाण्डेय, सुंदरम उपाध्याय आदि रहे।




