सेहत

सेहत के लिए फायदेमंद है किशमिश का पानी, सीखें बनाने का तरीका

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कोरोना के दौरान एक खबर थी कि 105 साल की विदेशी महिला ने किशमिश खाकर बीमारी को हराया। रिपोर्ट्स थीं कि महिला ने 9 दिनों तक हर रोज 9 भीगी किशमिश खाई थीं। इस महिला का नाम लूसिया था। उसने अपनी लंबी उम्र का राज भी भीगी हुई किशमिश को बताया था। किशमिश के फायदे आपने कई बार पढ़े होंगे। भीगी किशमिश और भी ज्यादा फायदेमंद होती है। और इतना ही फायदेमंद होता है इसका पानी। किशमिश को नॉर्मली भिगोने से जो पानी मिलता है, किशमिश का पानी उससे थोड़ा अलग होता है। यहां हम आपको बताएंगे इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे।

पोषक ड्राई फ्रूट है किशमिश

किशमिश सबसे पोषक ड्राई फ्रूट्स में से एक मानी जाती है। लोग इसे मिठाई, रेसिपी, खीर वगैरह में डालते हैं साथ ही कच्चा भी खाते हैं। माना जाता है कि इसे भिगाकर खाने से पोषक तत्व ज्यादा अच्छी तरह शरीर में अवशोषित होते हैं। भीगी हुई किशमिश के अलावा इसका पानी भी काफी हेल्दी होता है। इसे मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।

बढ़ाती है इम्यूनिटी

ऐंटीऑक्सीडेंट्स हमें बड़ी बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए हमें डायट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हों। किशमिश ऐसा ही ड्राई फ्रूट है। किशमिश का पानी ऐंटीऑक्सीडेंट्स रिच होता है। यह आपका स्ट्रेस कम करता है साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

शरीर करता है डिटॉक्स

किशमिश का पानी आपके शरीर से टॉक्सिन्स हटाता है। साथ ही लिवर के लिए अच्छा होता है। यह आपका लिवर फंक्शन बेहतर करता है। किशमिश के पानी से आपको पर्याप्त शुगर मिलती है। यह वजन कम करने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं

किशमिश का पानी बनाने के लिए एक बर्तन में करीब दो कप पानी उबालें। अब गैस बंद करके इसमें किशमिश डाल दें। किशमिश रातभर या 8 घंटे भीगने दें। अब इस पानी को छानकर पी लें। ये किशमिश भी निकालकर खा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button