खाना-खजाना

सोया चाप की बहुत आसान है रेसिपी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अगर आपको बहुत मसालदेर खाने का मन है जिसका स्वाद नॉन वेज को टक्कर देता होस तो सोया चाप ट्राई कर सकते हैं। वैसे तो मार्केट में कई तरह की सोया चाप लोगों को मिलती हैं, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। सोया चाप पूरी तरह से शाकाहारी डिश है, जिसे आप रोटी, पराठे के खा सकते हैं। इसे प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी…

सोया चाप बनाने के लिए सामग्री

सोयाबीन चाप स्टिक्स- 4

बारीक कटा प्याज- 1

बारीक कटा टमाटर- 1

बारीक कटी अदरक- 1 चम्मच

बारीक कटा लहसुन-  5 कली

बारीक कटी हरी मिर्च-  2

हल्दी पाउडर- आधा चम्मच

धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच

गरम मसाला- आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

बड़ी इलायची- 2

जीरा- 1 छोटी चम्मच

स्वादानुसार नमक

ऑयल

सोया चाप बनाने की विधि

1. चाप बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन चाप स्टिक्स को थोड़ा मुलायम होने के लिए गर्म पानी में डाल लें।

2. करीब 1 घंटे बाद चाप को दबाकर पानी से निकाल लें और ऑयल में हल्का सा फ्राई करें।

3. अब दूसरे पैन में ऑयल डालें, इसमें जीरा और बड़ी इलायची डालें। अब आपको इसमें प्याज, लहसुन और अदरक जालकर भूनना है।

4. प्याज के गोल्डन होने पर टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डाल दें।

5. टमाटर पकने लगे तो इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।

6. अब सभी चीजों को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें।

7. फिर से पैन में ऑयल डालें और ग्रेवी के लिए तैयार पैस्ट को पैन में डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।

8.अब इसमें फ्राई की हुई सोयाबीन चाप स्टिक्स डालना है। आप चाहें तो इन्हें 2 हिस्सों में काट सकते हैं।

9. अब पैन को ढककर 5-7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं।

10. गैस बंद कर दें और हरा धनिया पत्ती डालकर सोया चाप को गर्निश करें।

11. सोया मसाला करी को रोटी या पराठें के साथ खाएं।

12. घर में मेहमानों के आने पर आप ये सब्जी के तौर पर सर्व कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button