फैशन-सौंदर्य

स्ट्रेट बालों के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ज्यादातर लड़कियां हर लुक के साथ स्ट्रेट हेयर को रखना पसंद करती हैं। इसके लिए वह रोजाना बालों को स्ट्रेटनर की मदद से सीधा करती हैं। ऐसे में बाल बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। अगर आप भी उन लड़कियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें रोजाना स्ट्रेट हेयर चाहिए होते हैं तो आज हम बता रहे हैं कुछ घरेलू तरीकों के बारे में जिन्हें अपना कर आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे। आइए जानते हैं बिना खर्च के कैसे पाएं स्ट्रेट हेयर-

1) मुल्तानी मिट्टी

स्किन के साथ मुल्तानी मिट्टी बालों के लिए भी अच्छी होती है। इसे लगाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में बस एक अंडे का सफेद भाग और दो बड़े चम्मच चावल का आटा मिलाएं। पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाएं ताकि एक कंसिस्टेंसी बने जो आपके बालों पर बनी रहे। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद बालों में धीरे से कंघी करें। अब इस पेस्ट को दोबारा लगाएं और बालों में कंघी करें। इस प्रक्रिया को एक दो बार दोहराएं। फिर बालों को धोएं।

2) शहद

इसे बनाने के लिए एक कप दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसमें कुछ स्ट्रॉबेरी मिलाएं और इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। इसे 2-3 घंटे तक लगा रहने दें। फिर शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके इसे धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे 3 से 4 बार दोहराएं।

3) नारियल का दूध

इसे बनाने के लिए एक गिलास नारियल के दूध में एक मीडियम साइज नींबू का रस मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिला लें और फिर मिश्रण को 3 घंटे या इससे ज्यादा के लिए फ्रिज में रख दें, जब तक कि यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। फिर ठंडे क्रीमी मिक्सचर को अपने बालों में लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद बालों को कवर करें। इसे कवर करने के लिए एक तौलिया को गर्म पानी में भिगोएं और फिर निचोड़ कर इससे बाल कवर करें। 25 से 30 मिनट के लिए कवर करें फिर शैम्पू की मदद से धो लें। कंडीशनर लगाना न भूलें। इसके अलावा अच्छे रिजल्ट के लिए इसे 5 से 6 बार रिपीट करें।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button