मऊ

स्ट्रोक (लकवा) से जागरूक करने के लिए चलाया जायेगा स्ट्रोक जागरूकता सप्ताह – डॉ . संजय सिंह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद में आज विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मऊ व शारदा नारायन हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष व शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय कुमार सिंह ने कहा कि हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस दिन का उद्देश्य है लोगों को इस बारे में उजागर करना कि किस तरह खुद को स्ट्रोक से बचाया जा सकता है ताकि समय पर इलाज हो सके। हर साल 17 मिलियन लोग स्ट्रोक का शिकार होते हैं, जिनमें से 60 लाख लोग मर जाते हैं और 50 लाख स्थायी रूप से विकलांग रह जाते हैं। डा0 सिंह ने कहा कि लोगो को स्ट्रोक के प्रति जागरूक करने के लिए 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक स्ट्रोक जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के न्यूरो सर्जन डा0 रूपेश के0 सिंह ने कहा कि ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है, जिनमें अधिक वजन या मोटापा, शारीरिक रूप से निष्क्रियता, काफी शराब पीना, दवाओं का ज्यादा उपयोग, सिगरेट पीना, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, स्लीप एपनिया, दिल से जुड़े रोग जैसी बीमारियां स्ट्रोक की संभावना को बढ़ा सकती हैं। हम अपनी आदतों और लाइफस्टाइल कैसा बनाते हैं, इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। स्वस्थ आदतें स्ट्रोक के खतरे को भी जरूर कम करती हैं। कार्यक्रम का संचालन शारदा नारायन हास्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पेश्यिलिस्ट डा0 सुजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर डा0 राहुल कुमार,डा0 गौतम कुमार,डा0 स्निग्धा सोनल,डा0 सतीश,डा0 गुलाम, मनीष शर्मा,हामिद,आलोक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button