खाना-खजाना

स्नैक्स में खाएं ‘भुने आलू की चाट’

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आलू की चाय को आपने कई बार खाई होगी। इसे बनाने के लिए आलू को उबालकर इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आपने कभी भूने आलू की चाट खाई है? चलिए आज हम आपको खास भूने आलू की चाट बनाने का तरीका बताते हैं…

सामग्री

आलू- 3-4

नमक- 1 कटोरी

काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच

चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच

हरी चटनी- 1 बड़ा चम्मच

मीठी चटनी- 1 बड़ा चम्मच

धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)

महीन सेव- 1 कटोरी

विधि

. सबसे पहले पैन में नमक गर्म करें।

. अब इसमें बिना छिलका उतारे आलू रखकर भूनें।

. आलू को करीब 10 मिनट तक भूनें।

. फिर इसे प्लेट में रख कर काट लें।

. आलू पर काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर मिलाएं।

. आलू अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें हरी और मीठी चटनी डालकर मिलाएं।

. अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर महीन सेव और धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button