कला-साहित्य

स्वच्छता अभियान।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

राष्ट्रीय उपलब्धियों पर,
यह एक सम्मान है।
मजबूत इरादों से सना हुआ,
एक बड़ी चुनौती नहीं,
देश पर किया गया,
एक खूबसूरत अहसान है।
नजदिकियां बढ़ाती है,
खूबसूरत पहचान बनाने वाली ताक़त बनकर,
सबको हर्षित कर जाती है।
बीमारियों से निजात मिलती है,
खुशियां और सुकून देने वाली,
ताक़त बनकर उभरती है।
उत्साहित मन से विश्वास,
बढ़ती दिखती है,
आनंदित मन से विश्वास बढ़ने वाली ताकत जगती है।
कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए,
रहने की प्रवृत्ति बढ़ती है
स्वच्छ सन्देश की जरूरत दुनिया,
बखूबी समझतीं है।
यहां खुशियों का संसार,
समस्त संसार में सबसे आगे दिखता है,
अमूल्य धरोहर बनकर देश में,
अनमोल जीवन को सार्थक बनाने में,
महत्वपूर्ण शख्सियत बनकर,
सारा सच उगलते हुए सर्वथा आगे बढ़ते हुए,
स्वस्थ मानसिकता को विकसित करता है।
यह गांधी दर्शन है,
सबमें दिखता अपनत्व विवेक और विश्वास का आकर्षण है।
स्वच्छता अभियान एक नवोन्मेष हथियार है,
भारतीय संस्कृति में,
सबसे प्रखर पहचान बनाने वाली,
सर्वोत्तम उपहार है।
यह एक नवीन सन्देश को जागृत कर,
देश दुनिया में भारतीयता की पहचान है,
यह राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाता है,
इस कारण देश की आन बान और शान है।

डॉ० अशोक,पटना,बिहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button