कला-साहित्य
स्वदेशी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
स्वदेशी, स्वदेशी, सब करते हैं रहते
बोलो, किस किस ने, स्वदेशी अपनाया है l
ये जो हाथों में हमारे, फोन है प्यारे
ये भी तो, बाहरले मुल्क से आया है l
हम तो वस्तुएँ, वहाँ गए थे ना लेने
फिर इनको , भला कौन लाया है l
लोग लेते बाहरी वस्तु, मजबूरी सबकी
इनका मोल बहुत कम पाया है l
कुछ तो सोच करे सरकार, हमारी भी सोचे
क्यूँ महंगाई को इतना बढ़ाया है l
जब होगा सब कुछ, सस्ता यहाँ भी
फिर सब खरीदेंगे माल अपने देश का l
तब होगी तरक्की हमारी भी दोस्तो
सबको मिल जाएगा, खाने को भी दोस्तो l
यदि सबको मिलेंगे, यहाँ काम करने को
फिर कोई भी, दूसरे देश ना जाएगा
स्वदेशी, स्वदेशी, सब करते हैं रहते
बोलो किस – किस ने, स्वदेशी अपनाया है l
करमजीत कौर,शहर-मलोट
जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब




