बलिया
स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की घटना और आरोपी को पीट-पीटकर मार डालना दुर्भाग्यपूर्ण: ए. नारायण स्वामी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बलिया : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ए. नारायण स्वामी ने पंजाब के स्वर्ण मंदिर में कथित बेअदबी की घटना और उसके आरोपी को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डालने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। स्वामी ने बुधवार को जिले के फेफना क्षेत्र में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि स्वर्ण मंदिर में हुई कथित बेअदबी की घटना और उसके आरोपी को पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है।




