खाना-खजाना

स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद, बच्चों को पिलाएं चीकू मिल्क शेक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बच्चे चीकू खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। मगर इसमें विटामिन, ए, सी, ई व अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसे हड्डियां मजबूत होने के साथ बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। ऐसे में आप उनके लिए चीकू शेक बना सकती है। यह पीने में टेस्टी होने से बच्चे बिना मुंह बनाएं इसे चुटकियों में पी जाएंगे। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…

सामग्री

चीकू- 2-3

ठंडा दूध-2 कप

चीनी- जरूरत अनुसार

सूखे मेवे- 1/2 कटोरी (बारीक कटे)

गार्निश के लिए

सूखे मेवे- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

बर्फ- कुछ टुकड़े

विधि

. चीकू का छिलका उतारकर छोटे टुकड़ों में काटें।

. अब मिक्सी में चीकू, चीनी और दूध डालकर ग्राइंड करें।

. अब इसमें सूखे मेवे डालकर एक बार दोबारा पीस लें।

. तैयार चीकू शेक को बर्फ व सूखे मेवे से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

posted by -दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button