गोंडा

स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों के सर्वे का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों के सर्वे का कार्य दो दिन के अन्दर पूर्ण कराकर भारतीय सर्वेक्षण विभाग को तत्काल भेजवाने के निर्देश दिए मंगलवार को एनआईसी के माध्यम से अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा स्वामित्व योजना की समीक्षा में दिए गए ।

निर्देश के क्रम मेे जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाय कि लेखपाल स्वयं अपने आवंटित गांवों में जाकर भौतिक सत्यापन करते हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी लेखपाल द्वारा मौके पर गए बिना सर्वे रिपोर्ट तैयार कर सबमिट की जाएगी और बाद में किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित लेखपाल की होगी और उसके विरुद्ध निलंबन के साथ ही विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीआरओ जयनाथ यादव, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह, मनकापुर कीर्ति प्रकाश भारती, करनैलगंज हीरालाल, तहसीलदार करनैलगंज पुष्कर मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button