गोंडा

सड़कों पर एवं खेतों में घूम रहे छुट्टा जानवर, दावे की खुली पोल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज,( गोण्डा)। सड़कों पर खुले घूम रहे छुट्टा जानवरों को अभियान चलाकर पकड़वाने और गोशाला में संरक्षित करने के लिए अभियान चलाकर दो दिन में गोण्डा-लखनऊ रोड पर छितौनी बॉर्डर से शहर तक छुट्टा जानवरों को पकड़ने का आदेश मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने दिया था। आला अधिकारियों की पहल पर टीम द्वारा पहले दिन रविवार को 34 जानवरों के पकड़ने और उन्हें संरक्षित कराने का दावा किया गया लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो सिर्फ 21 छुट्टा जानवरों को पकड़ा गया वहीं दूसरे दिन महज खाना पूर्ति की गई। जिम्मेदार अफसरों के दावे की पोल खोलते हुए सोमवार को गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर कई जगहों पर छुट्टा जानवर झुंड बनाकर घूमते दिखे।

यही नहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में भी  बड़ी संख्या में इन छुट्टा जानवरों ने काफी आतंक मचा रखा है और किसानों की फसलों को तबाह कर भारी नुक़सान पहुंचा रहे हैं। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में छुट्टा जानवरों को पकड़ने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है और अधिकारी,कर्मचारीजानवरों को पकड़ने के नाम पर महज कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं।इसकी हकीकत कटरा घाट सरयू पुल के पास हाईवे के दोनों तरफ डिवाइडर पर एवं कर्नलगंजबस स्टॉप चौराहे और अन्य स्थानों पर घूम रहे दर्जनों छुट्टा जानवरों,गोवंशों से देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button