संत कबीर नगर

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर जिले में रविवार की सुबह भीषड़ सड़क हादसा हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया स्थित मणि पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर में पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक चायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रीयल चौकी इंचार्ज गयासुद्दीन ने बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर इलाके के मांगा कोडर निवासी 30 वर्षीय संदीप पुत्र श्रीराम पंजाब में नौकरी करता है। वह अपने निजी पिकअप से अपनी 28 वर्षीय पत्नी गुड़िया बेटा शनि (10), अभिमन्यु (7) और 48 वर्षीय सास तारा देवी के साथ देवरिया जा गए थे। रविवार सुबह छह बजे के करीब हाइवे पर मणि पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में चालक घायल हो गया। जबकि चालक की पत्नी दोनों बेटे और सास की मौत हो गई। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन और रिश्तेदार सूचना पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button