बलरामपुर

हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन हत्यारे को फांसी देने की गई मांग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलरामपुर : उतरौला हिन्दू युवा वाहिनी तहसील प्रभारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में उदयपुर राजस्थान में हुए कन्हैयालाल के हत्या के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन द्वारा सीओ उतरौला उदय राज सिंह को हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने हत्या से नाराजगी जताते हुए ज्ञापन मेंं कहा कि पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर निर्दोष हिन्दुओ की हत्या कर हिन्दू समाज को उकसाया जा रहा जिससे देश का माहौल खराब हो सकता है। जिस प्रकार आई एस आई के तर्ज पर कन्हैयालाल की हत्या का वीडियो बना कर शोशल मीडिया पर डाला गया है इससे साफ जाहिर होता है इसके पीछे आतंकी संगठन का भी हाथ हो सकता है। ऐसे में अपराधियों के खिलाफ रासुका लगाकर जल्द से जल्द फासी की सजा दी जाये जिससे पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 1 करोड़ रुपये व परिवार में किसी एक ब्यक्ति को सरकारी नौकरी दिया जाये ज्ञापन के माध्यम से मांग रखा इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सनी गुप्ता,श्रीदत्तगंज ब्लाक अध्यक्ष लालता प्रसाद,गैणास ब्लाक अध्यक्ष ओमकार, श्याम चौहान, धुरु कसौधन, अजय कुमार, शुभम गुप्ता,संजय कौशल,आयुष जयसवाल, प्रखर गुप्ता,राजाराम आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button