“हनीमून को सहज बनाईये”

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
शादी के बाद नये जोड़े को समय और एकांत देने वाला हनीमून पिरीयड़ कपल्स के लिए एक आह्लादक अनुभूति और एक दूसरे के करीब आने का ज़रिया है।
हनीमून का उद्देश्य नये जोड़े को शादी की थकान से निजात दिलाना एक दूसरे के साथ अंतर्मन से जुड़ने के लिए निजी समय बिताना और एक दूसरे को मन, शरीर और आत्मा से जानने का और समझने का अवसर होता है। घर परिवार से दूर किसी रोमांटिक जगह पर शारिरीक सुख का आनंद लेना होता है।
शादी के बाद हनीमून वह पहली प्राथमिकता होता है, जिसमें शादी के बंधन में बंधे कपल अपने जीवन की नई शुरुआत करते है, आनेवाले समय को लेकर प्लानिंग करते है और इन सबसे ऊपर वे एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते है जिसके लिए फ्रीडम और एकांत बहुत जरूरी है।
पर अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर निकलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे आपके बीच इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा और यात्रा यादगार और सुखद बनेगी साथ में कुछ अनचाहे हादसों से बच सकेंगे।
हनीमून पर जाने से पहले उस जगह के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा करें, जहां आप जाने वाले है। वहाँ का माहौल, मौसम, होटल की बुकिंग, रूम में मिलनेवाली सुविधाएं वगैरह इन सब बातों को पहले से जान लेंगे तो अचानक से आ जानेवाली परेशानियों से बच सकेंगे।
जिस जगह आप हनीमून के लिए जा रहे हैं, वहां के माहौल और मौसम के हिसाब से कपड़ों की शॉपिंग करें। कई बार आप हल्के कपड़े ले जाते हो और वहाँ ठंड़ी का मौसम चल रहा होगा या ठंड़ी वाले कपड़े ले जाओगे और गर्मी का वातावरण होगा तो दिक्कत हो जाएगी।
अपनी रोज़मर्रा की चीज़ों की लिस्ट बना लीजिए साथ ही मौसम के हिसाब से सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर, लिप बाम इत्यादि रखना न भूलें। ताकि इन छोटी चीजों की कमी की वजह से आपका मूड खराब न हो। और कुछ दवाइयां अचूक साथ में ले जाएँ जैसे सर्दी जुकाम, बुखार, डायरिया या मोच। जरूरत पड़ने पर डाक्टर ढूँढने कहाँ जाओगे।
और एक बात का खास ध्यान रखें की आप जिस होटेल में ठहरने वाले है उसकी प्रायवसी सेटिंग ठीक हो। पूरे रूम का निरिक्षण करें कहीं कोई शंकाशील चीज़ या सीसी टीवी कैमरे तो नहीं लगे। या कोई ऐसी चीज़ जो आपके लिए आगे जाकर खतरा हो, दुनिया में ऐसा बहुत कुछ बनता है तो बिलकुल लापरवाही न बर्ते।
और एक खास बात अगर आप अपनी फैमिली बढ़ाने की जल्दी में नहीं है तो प्रोटेक्शन के लिए बैग में कॉन्डम या पिल रखना न भूलें। नई नई शादी को कुछ समय एंजॉय कीजिए और सबसे पहले एक दूसरे को जानिए और समझिए रिश्ते को समय दीजिए।
और अंगत बातों पर भी थोड़ा ध्यान दें लड़की की भावनाओं को समझते अंतरंगी पलों में नाजुक तरीके से पेश आईये। आपकी ही अमानत है आपकी जल्दबाजी से शारीरिक सुख पीड़ा दायक न हो जाए उसका भी ख़याल रखें। और लड़कियां भी अपनी तरफ़ से पूरा सहयोग देते हर क्रिया में पति का योगदान दें तो हनीमून का आनंद बखूबी उठाया जा सकता है।
स्वच्छता का पूरा ख़याल रखें, हनीमून पर एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए परफ्यूम और डियो आदि का इस्तेमाल कर सकते है। ये न हो की आपके पार्टनर का आपके पसीने की वजह से मूड़ खराब हो।
कहीं भी जाओ सारा समय होटेल के रूम में पड़े मत रहो क्या पता फिर उस जगह कब जाना हो घूमने और देखने लायक जगहों पर जाकर प्यारी सी तस्वीरें खिंचवाओ जब भी देखोगे ये ताउम्र आपको उन हसीन पलों से रुबरु करवाएगी।
तो हनीमून पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान और अपने खास समय को सहजता से एंजॉय करें।
भावना ठाकर ‘भावु’ (बेंगलूरु, कर्नाटक)




