मुजफ्फरनगर

हरियाणा के सोनीपत से लायी 18 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब यूपी में जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 18 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बृहस्पतिवार देर रात जब्त की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शराब की एक हजार पेटियां और तीन वाहनों को जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक के मुताबिक, शामली जिले के कांधला पुलिस थाना क्षेत्र के भभीशा चेक पोस्ट पर उत्पाद शुल्क विभाग की मदद से 18 लाख रुपये मूल्य की एक हजार पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी बीएस भड़ाना की अगुवाई में पुलिस टीम ने इन वाहनों को रोका और उनमें से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और एक रिवाल्वर भी बरामद की। अभिषेक के अनुसार, पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले पांच लोगों-रणवीर, प्रवीण, सुमित, रविंदर और कृष्ण को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे यह शराब सोनीपत से मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button