कला-साहित्य

हरी भरी वसुंधरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अंतस गंगाजल कर देना

सकल विश्व में भोले नें भी,

जड़ चेतन संचार किया, 

मन भर खुशियाँ बांटी भोले नें, 

जिसनें प्रेम व्यवहार किया! 

हरियाली के हरे-भरे इस,

मौसम नें क्या-क्या पाया,

वर्षा की बूंदों से इसने,

माटी को मनभर महकाया।

किस्मत नें इसके तन का भी,

दुल्हन-सा श्रंगार किया,

खिली हुई मिट्टी भी अब तो,

चंदन जैसी दिखती है।

भोले नें सावन भर देखो,

कितना काम-तमाम किया,

एक-एक कंकर में अपनी छवि दे,

सकल रूप साकार किया।

करें कामना भोले से हम,

अब दर्शन भी देना तुम,

जन-जीवन के अंतस को भी,

गंगाजल कर देना तुम।

कार्तिकेय त्रिपाठी ‘राम’

गांधीनगर, इन्दौर,(म.प्र.)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button