कला-साहित्य

हाइकु—- आई दीवाली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आई दीवाली
रोशनी चहूँ ओर
जलते दीप ।

है खुशहाली
ये पावन त्यौहार
हर्षित मन ।

दीपोत्सव है
सबको है बधाई
बाँटो मिठाई ।

दीपों की माला
रंगोली सजी द्वार
वैभव लक्ष्मी ।

प्रकाशमय
शुभ-लाभ स्वास्तिक
मिटे तमस ।

बरसे कृपा
धन-धान्य समृद्धि
पधारो लक्ष्मी ।

आई दीवाली
जलाओ मिट्टी दीप
प्रकृति शुद्ध ।

लाई खुशियाँ
घर-आँगन सजे
दीप कतार ।

खीर बतासे
ये रोशनी उत्सव
शुभ दीवाली ।

आशीष पाते
घर-घर पूजन
मंगल होती ।

मुकेश उइके “मयारू”
ग्राम- चेपा, पाली, कोरबा(छ.ग.)
मो.नं.- 8966095681

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button