कला-साहित्यविचार
हाय रे चोरी!

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जीवन रक्षक दवाओं की एक बड़ी खेप।
उचित जगह जब ना पहुंची हो गई लेट।
मचा चतुर्दिक हल्ला-गुल्ला,
कहने लगे राजनीतिक पुजारी पंडित मुल्ला।
मानो जैसे जनता के हमदर्द हैं असली।
बाक़ी सब हैं पोंगा पंडित बिल्कुल नकली।।
आग बबूला होकर हरकत में ,
आई योगी बाबा की सरकार।
सोलह आना समझ बैठी,
मुनाफा खोरी की दवा हुई शिकार।।
जांच की आंच पहुंची, निचली सतह तक।
जान गया बूढा-बच्चा,
नौजवान भी असली हकीकत।।
एक तरफ कोरोना का कहर,
दुसरी तरफ मुनाफा खोरी।
सुनकर कहीं खिसकती धोती,
कहीं ढील होती पाजामा की डोरी।हाय रे चोरी!
गौरीशंकर पाण्डेय सरस




