कला-साहित्य

हिंदी और हम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हिंदी से हम हैं और हम से हिदुस्तान,

राजभाषा हमारी है यह,है हमारी जान।

मृदु,धवल,क्लिष्ट,सरल शब्दों का समावेश,

परिष्कृत बोली है यह ,शैली इसकी अशेष।

आखर आखर प्रेमबद्ध एकता विशेष,

संस्कृत इसकी उद्गम स्थली मृदु है भेष।

विविधता की अनोखी है यह आलय,

बिन इसके सभ्यता संस्कृति है निःशेष।

१२ राज्यों की यह मुख्य भाषा,११की है द्वितीय,

पर बन न सकी यह राष्ट्रभाषा रहकर भी अद्वितीय।

क्यों अपने घर में बनी पराई,बेटी जैसी हुई विदाई?

हिंदी दिवस पर याद आती,बाकी दिन अंग्रेजी भाती।

सभी भाषाओं का रखो ज्ञान,हिंदी को दो प्रथम स्थान,

हिंद भाल की शशि है यह,वेदों की है जान।

असीमित शब्दावली रह गयी क्यों अवशेष है?

निज सम्मान को राह निहार रही निर्निमेष है।

मत भूलो काम सदा अपने ही आते,

गिटपिट अंग्रेजी से फिर क्यों तुम लुभाते?

विदेशी क्षणिक मोह फिर क्लेश है,

हिंदी हमारी सहचर,हिंदी ही नितेश है।

     रीमा सिन्हा

             लखनऊ-उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button