हिमांचल-प्रदेश

हिमाचल : जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, आठ घंटे खुलेंगी दुकानें, दफ्तरों में आएंगे कर्मचारी, शादी समारोह में बंदिशें जारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शिमला : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोविड-19 के मामले घटने के बाद कोरोना कर्फ्यू में कई रियायतें देने पर चर्चा की गई। कैबिनेट ने फैसला लिया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे कोरोना कर्फ्यू में ढील रहेगी। इस दौरान सभी दुकानें खुली रहेंगी। वहीं प्रदेश में 14 जून से बसे चलेंगी। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश के भीतर 50 फीसदी क्षमता के साथ बस सेवा शुरू की जाएगी। हिमाचल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बसें चलेगी।
बाहरी राज्यों के लिए अभी बस सेवाएं शुरू नहीं होंगी। सोमवार 14 जून से सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे। अभी तक 30 फीसदी कर्मचारी दफ्तरों में आ रहे थे। प्रदेश में मंदिर अभी भी बंद रहेंगे। शादी समारोह के लिए बंदिशें जारी रहेंगी। 20 लोग ही शादी में शामिल हो सकेंगे। एसएमसी शिक्षकों और मिड डे मील वर्करों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
सरकार ने ट्रांसपोर्टरों को कोई राहत नहीं दी है। हिमाचल में हर ट्रांसपोर्टर को वर्किंग कैपिटल पर 20 लाख रुपये लोन देने का फैसला लिया गया है। सरकार ने इसके लिए 40 करोड़ रुपये का प्रबंध किया है जो कि पांच साल में चुकाना होगा। इस पर 25 फीसदी ही ब्याज देना होगा जबकि 75 फीसदी सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button