हिमांचल-प्रदेश

हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल, प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। प्रदेश के मैदानी, निचले व मध्य कुछ भागों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 8 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी, निचले व मध्य कुछ भागों में 5 जून को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
आज राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात के समय मौसम में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 जून के आसपास प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। 17-18 जून को मानसून के हिमाचल में प्रवेश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के आसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button