फतेहपुर

हुसैनगंज इलाके में फिर शुरू हुआ मिट्टी का अवैध खनन, स्थानीय पुलिस की साँठ गांठ से हो रहा है मिट्टी खनन, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचती पुलिस

-खनन माफिया घूम घूमकर कर रहे है अवैध खनन,सरकार को लगा रहे है लाखों कि चपत, स्थानीय पुलिस की सह से खनन माफिया कर रहे हैं मिट्टी का अवैध खनन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हुसैनगंज। थाना क्षेत्र में हो रहा मिट्टी का अवैध खनन थमने का नाम नही ले रहा है।स्थानीय पुलिस की रहमोंकरम से खनन माफिया दिन रात मिट्टी का अवैध खनन कर राज्य सरकार को प्रति माह लाखों रुपए की राजस्व की चोंट पहुंचा रहे है।स्थानीय पुलिस सब कुछ जानते हुए भी आंख बंद किए हुए है।हालत यह है कि ग्रामीणों के द्वारा खनन की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस खनन वाले स्थान पर जाने की जरूरत नहीं समझती,इतना ही नहीं क्षेत्र में हो रहे खनन की सूचना पुलिस विभाग के लोग खनन माफियाओं को पुलिस के आने की सूचना पहले दे देते है, खनन वाले स्थान से जे सी बी व ट्रैक्टरों को हटा दिया जाता है।सूत्र बताते है कि स्थानी पुलिस की माहवारी बंधी हुई है जो सही समय पर उन तक पहुंच जाती है, फिर इसके बाद खनन माफिया अपना खेल शुरू करते हैं।तभी तो पुलिस भी अपना फर्ज ईमानदारी से निभाती है।प्रदेश की योगी सरकार मिट्टी व बालू का अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।लेकिन उनके आदेशों पर अमल नही हो रहा है।इस तरह से हुसैनगंज इलाके में बेरोक टोंक मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। खनन माफिया हुसैनगंज इलाके में काफी अरसे से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं, इधर 1 माह के दौरान खनन माफियाओं ने क्षेत्र के तूरीपर, राधा नगर, रामपुर लकड़ी, मवई, समदासहोदरपुर, कांजी का पुरवा, हसऊपुर, जरार, लाली पुर, लखपुरा, मकरीपर, रेरवा, हुसैनगंज, कोईली का पुरवा सहित कई अन्य गांव में मिट्टी का अवैध खनन कर चुके हैं। जब ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को अवैध खनन की सूचना दी जाती है तो पुलिस खनन वाले स्थान तक जाने की जरूरत नहीं समझती है। और आंख बंद कर बैठ जाती है।हुसैनगंज क्षेत्र के समाजसेवियों ने स्थानीय पुलिस की शिकायत प्रदेश स्तर तक की है। जिस पर जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button