कला-साहित्य
हृदय मधुमास बना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हृदय स्निग्ध मधुमास बना,
चहुँ ओर मलय की खुश्बू छाई,
स्पन्दन पुलकित उच्छवास बना।
किस चित चोर की ये मुरली धुन?
नाच झूमकर मन क्यों मयूर बना?
सुक पिक छेड़े मधुर तान ,
शशि ज्योत्स्ना नभ वितान बना।
तरुणाई कपोलों की यूँ,
निकुंज लता पुंज बना ।
मोगरे की खुश्बू सा एहसास,
प्रणय बेला का संकेत बना।
अलौकिक खुश्बू के अवगुंठन में,
मृदु नयनों के आमंत्रण में,
मेरी लघु दुनिया का विस्तार बना।
रीमा सिन्हा (लखनऊ)




