कला-साहित्य
हे गोविन्दा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हे गोविंदा, हे जगन्नाथ तुमरो शरण मैं आयी
हे गोपाला,हे मुरारी संसार के सब सुख पायी…
समस्त जगत एक तू रखवाला
बाट जोहत भई विकल बृजबाला
अंतर्यामी तुम सबके हो स्वामी
तेरी महिमा अब मैंने जानी
मोहना अहर्निश तुझमें समायी
हे गोविंदा, हे जगन्नाथ तुमरो शरण मैं आयी…
द्वापर युग में दुष्टों का संहार किया
कर्म पूजा है गीता में यह ज्ञान दिया
बने सारथि धर्म का सदा साथ दिया
अर्जुन को नीति का ज्ञान दिया
युगावतार मैंने तेरी भक्ति में जीवन बितायी
हे गोविंदा, हे जगन्नाथ तुमरो शरण मैं आयी…
डॉ. रीमा सिन्हा (लखनऊ )




