कला-साहित्य

हे शिव शंभु

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हे शिव शंभु,हे भोलेनाथ,तुम त्रिकालदर्शी तुम शूलपाणि,

तुम डमरू धारी,त्रिपुरारी, गले मुंडमाल, जटा गंगा विराजमान।

करते नंदी की सवारी, अच्युत, अटल तुम अन्तर्यामी,

मृदु रूप में तुम भोलेबाबा,रौद्ररूप से कंपित हो जग सारा।

पार्वती पति करुनानिधान,अखंड सौभाग्य का देते वरदान।

समुन्द्र मंथन में नीलकंठ बन किया विषपान,

तुम ही अमृत ,तुम ही विध्वंसकर्ता, भक्तों के दुःखहर्ता।

हे काल के काल महाकाल, विश्व पर छाया है संकट।

देवों के देव महादेव ,करो कृपा हे कृपानिधान,

तुम सर्वज्ञ हो,क्षमा माँगूं विनती करूँ बरामबार,

इस महामारी का करो निदान,विश्व शांति का दो वरदान।

रीमा सिन्हा (लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button