है पुरानी पेंशन बहुत जरूरी अभी समय है लड़ लीजिए।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पेंशन शंखनाद कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
आजमगढ़ : पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत संगठन अटेवा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के बैनर तले पेंशन शंखनाद कवि सम्मेलन का आनलाइन आयोजन किया गया। यह कवि सम्मेलन अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में संपन्न हुई एनपीएसनिजीकरण भारतछोड़ो यात्रा को समर्पित रहा।
पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में यह रथ यात्रा 1 जून को बिहार राज्य के चंपारण से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र होते हुए नई दिल्ली पहुंची थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा आजमगढ़ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी महेंद्र मृदुल तथा संचालन वरिष्ठ कवि घनश्याम यादव ने किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत जिले की शिक्षिका सीमा राव ने अपने स्वागत गीत अटेवा बैनर तले बंधु जी का मिला ऐसा नेतृत्व, पांच राज्यों में ओपीएस का हो गया अस्तित्व, सुना कर श्रोताओं का मन गदगद कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी ने अपने संबोधन में बताया कि पूरे देश में पुरानी पेंशन का आंदोलन शानदार तरीके से चल रहा है,33 दिन तक चले इस ऐतिहासिक रथयात्रा के बाद लोगों का विश्वास अटेवा के प्रति बड़ा है , संघर्ष के अगले क्रम में 1 अगस्त से 9 अगस्त तक सांसदों के घर घंटी बजाने का कार्यक्रम रखा गया है और 1 अक्टूबर को दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है ।
उन्होंने आगे बताया कि यदि आंदोलन में आप जैसे विद्वत कवियों,समाजसेवियों का साथ मिल जाएगा तो यह आंदोलन 1000 गुना बढ़ जाएगा, उन्होंने इस आयोजन के लिए अटेवा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद यादव तथा उनके पूरी टीम की सराहना भी की। इसके बाद कविताओं का क्रम शुरू हुआ अटेवा तहबरपुरके महामंत्री दिनेश यादव की पुत्री परी वैशाली ने है पुरानी पेंशन बहुत जरूरी अभी समय है लड़ लीजिए, सुना कर खूब तालियां बटोरी।
होने ना देंगे मनमानी पुरानी पेंशन,लेकर रहेंगे सीनातानी पुरानी पेंशन गीत सुनाकर बिंद्रा यादव ने श्रोताओं को हर्षित कर दिया। इनके अलावा राम बहादुर राय, पार्वती विश्वकर्मा, श्री कृष्ण चौधरी, अखिलेश कुमार, सुमन सिंह ,रोहित राही,सुरेश बारी, पारसनाथ पारस, बिंदु यादव,जय हिंद सिंह हिंद,अमित नासमझ, नंदन प्रसाद, त्रिभुवन वर्मा अजय कुमार पाण्डेय, अवनीश प्रजापति, अशोक कुमार यादव, संजय कुमार स्नेही आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से माहौल को उत्साहवर्धक बना दिया।
रथ यात्रा से लौटे अटेवा के प्रदेशीय मंत्री विजय प्रताप ने भी यात्रा के वृतांत को अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को गुदगुदाया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने कवि सम्मेलन में अपनी रचना प्रस्तुत करने वाले सभी कवियों,प्रतिभाग करने वाले प्रदेश तथा जिले के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित किया। आज के इस कवि सम्मेलन में अनेकों जिलों के जिला संयोजक, प्रदेश के पदाधिकारी, जिले अटेवा से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी सैकड़ों की संख्या में प्रतिभाग किये।




