ग्लैमरस दुनिया

हॉलीवुड एक्‍ट्रेस से शाही घराने की बहू बनी मेगन मर्केल ने सुनाई अपनी जिदंगी से जुड़े कई किस्से

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल अपने दोनों बच्चों के साथ बहुत खुश हैं। मेगन मार्कल ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी ने दांत निकालने शुरु कर दिए हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम प्रिंस हैरी की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि के तौर पर लिलिबेट डायना रखा है।

सरप्राइज इंटरव्यू से पहले जारी एक क्लिप में दो बच्चों की मां मेगन अपनी जिदंगी से जुड़े कई किस्से सुनाती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि  ड्यूक ऑफ ससेक्स से मिलने से पहले उनका एक बहुत ही सफल अभिनय करियर था। इस दौरान उन्होंने उस पुरानी कार का भी जिक्र किया जिसमें  वह ब्रदर्स स्टूडियो तक जाती थी।

टॉक शो होस्ट की 63 वर्षीय कॉमेडियन एलेन द्वारा साेशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में शाही घराने की बहू बताती है कि उनके पास बहुत पुरानी फोर्ड एक्सप्लोरर स्पोर्ट थी, जिसका ड्राइवर के साइड वाला दरवाजा खुलता नहीं था। उन्होंने हंसते हुए बताया कि मैं सीटों पर रेंगती हुई कार से बाहर निकलती थी। जब होस्ट ने उनसे पूछा ऐसा करते तुम्हे कोई देखता नहीं था तो मेघन कहती है मैं बाेल देती थी कि मैं कुछ ढूंढ रही हूं।

वीडियो में मेगन ने मजाक में कहा कि वह अपनी बेटी के शुरुआती संघर्षों को दूर करने के लिए कुछ भी ढूंढ रही है, इस पर होस्ट देती हैं : ‘टकीला, कुछ भी।’ एलेन ने इस सरप्राइज इंटरव्यू के कुछ  क्लिप शेयर करते हुए लिखा- पिछली बार जब मेघन, द डचेस ऑफ ससेक्स वार्नर ब्रदर्स लॉट में थी, तब से बहुत कुछ बदल गया है। हमारा बाकी इंटरव्यू मिस न करें।

मेगन जानी मानी अमेरिकी अभिनेत्री रह चुकी हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्अहोंने अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया। मेगन ने अमेरिकी लीगल ड्रामा सूट्स के सात सीजन में काम किया है। वह रिमेम्बर मी, हॉरिबल बॉसेस, वैन स्पार्क्स फ्लाई, रैंडम एनकाउंटर्स समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हे काफी संघर्ष करना पड़ा। वह  बताती हैं, न ही मैं श्वेत रोल के लिए फिट बैठती थी न ही अमेरिकी रोल के लिए। एक वक्त ऐसा था जब मेघन ने किराया भरने के लिए फ्रीलांस टाइप राइटर के तौर पर भी काम किया।

प्रिंस हैरी से पहले मेगन ने  प्रोड्यूसर ट्रेवर एंगलसन से शादी की थी। दोनों की शादी केवल दो साल ही चली और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही अंदाज में शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि शाही परिवार से जुड़ने के बाद उनकी आजादी काफी कम हो गई थी। रॉयल परिवार में जिंदगी काफी अकेली थी। उन्हें दोस्तों के साथ लंच पर जाने की भी इजाजत नहीं थी, क्योंकि उन्हें मीडिया में काफी ज्यादा कवर किया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button