सेहत

होली के बाद पेट खराब हो जाए तो अपनाएं ये देसी टिप्स

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रंग ही नहीं, गुजिया पकौड़े, मिठाइयां, भांग के बिना भी होली का त्यौहार अधूरा है। होली की मस्ती में लोग इन सभी चीजों का सेवन कर तो लेते हैं लेकिन बाद में उनका पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। इसके कारण गैस, अपच, बार-बार मोशन होना, उल्टी, कमजोरी और कभी-कभी बुखार जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग दवा भी लेते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों से भी इन छोटी-मोटी प्रॉब्लम्स का हल कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं होली के बाद गड़बड़ाए पाचन तंत्र को सही करने के देसी नुस्खे

अदरक

अदरक में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन को सही करने में मदद करते हैं। इससे पेट दर्द से भी आराम मिलता है। इसके लिए 1 चम्मच अदरक का चूर्ण दूध में मिलाकर पीएं। इससे पेट साफ हो जाएगा।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में पेक्टिन नामक तत्व होता है, जो पेट में ऐंठन और गैस को दूर करने में मददगार है। मोशन की समस्या में भी यह बहुत फायदेमंद होता है।

केला

केले में अच्छी मात्रा में पेक्टिन होता है, जो पेट को बांधने का काम करता है। अगर आपको होली के भोजन से लूज मोशन लग गए हो तो 2 केले खाएं।

पुदीना

पुदीना ना सिर्फ पाचन तंत्र में सुधार करता है बल्कि उसे ठंडक भी देता है। 1 गिलास पुदीना पानी पीने से पेट, अपच और अपच जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

दही

दही पेट को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को सुधारता है। दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से पेट दर्द, लूज मोशन, कब्ज जैसी समस्याओं से आराम मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button