उत्तर प्रदेशबहराइच

ज़िला पंचायत सदस्य पद के नामांकन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 अन्तर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ जायज़ा लिया। श्री कुमार ने नामांकन के लिए की जाने वाली बैरीकेटिंग, नामांकन कक्ष इत्यादि का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों को दाखिल करने, उनकी जाॅच करने, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह के आवंटन का कार्य मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच के न्यायालय कक्ष में होगा। मतदान ग्राम पंचायतवार निर्धारित मतदान केन्द्रों/स्थलों पर सम्पन्न होगा। मतों की गणना सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर होगी तथा परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर की जायेगी।

जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव को निर्वाचन अधिकारी तथा चकबन्दी अधिकारी हरिबंश मिश्र, अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच पवन कुमार, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के सहा.अभि. विकास कुमार व जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संजय कुमार वर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बाबू राम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button