कला-साहित्य

॥ माँ की हाथों की रोटी ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अम्मा तेरी हाथ की बनी रोटी
स्वाद में लगती है बड़ी ही मीठी
अपनी हाथों से खिला दो अम्मी
रोटी संग सब्जी भी देना मम्मी

रोटी के लिये किया कड़ी मिहनत
तब पुरी हुई हमारी हसरत
रोटी दाता किसान है जग में महान
जो पाल रहा है पुरे ये जहान

रोटी तन की जरूरत है
रोटी दाता भगवान की सूरत है
रोटी खातिर हर तिकड़म जरूरी
रोटी मानव की है मजबुरी

रोटी के लिये जग रोता है
बालक भी भीख मांगता है
रोटी ने सिखला दी चोरी
रोटी के लिये की है मजदुरी

कभी मानव घोड़ा बन जाता
अपने से रिक्सा पर जन ढ़ोता
रोटी ने बना दिया अपराधी
रोटी ने बनाई है सपेरा मदारी

रोटी जग में है बहुत महान
रोटी के लिये पसीना बहाता इन्सान
रोटी ने बना दी नौकर चाकर
रोटी के लिये बना इन्सान जोकर

रोटी हर कार्य की जननी है
अपराध से अपराधी की मंगनी है
चोर डकैत बन जाता इन्सान
रोटी जग में है अति महान

रोटी की जुगत ने देश छुड़ाया
रोटी परदेश की राह दिखलाया
रोटी के लिये झूठा बना मानव
रोटी के खातिर मानव बना दानव

खून पसीना से मिल जाती दो रोटी
बेईमानों की भी खूब है चलती
पर दोनों की रोटी में फर्क दिखाता
एक दुआ देता एक बद्दुआ कमाता

रोटी के लिये मजदूर बना बच्चा
उनकी रोट़ी का स्वाद कहाँ चखा
रोटी ने दी अपराध जगत
रोटी ने जन्म दी बगुला भगत

एक रोटी और दो अम्मी तुम गिन
तुम्हें भी खिलाऊँगा बैठाकर इक दिन
मेरा सहारा आज तुँ बनी अम्मी
तेरा बुढ़ापा का लाठी बन जाऊँगा मम्मी

उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button