॥ हमरा हिन्दुस्तान ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गौरवशाली जिनका इतिहास
सर पे विश्व गुरू का ताज
मिट्टी में भाईचारा का सुवास
ये है हमारी जग में पहचान
प्यारा मेरा है हिन्दुस्तान
जहाँ की धरती पर राम – कृष्ण का निवास
हर जन के ह्रदय में वो करतें हैं वास
जिनकी संदेश जीवन पथ का प्रकाश
ये हमारी जग में पहचान
प्यारा मेरा है हिंदुस्तान
जहाँ गंगा यमुना की बहती निर्मल धार
हिमालय बना प्रहरी है बादशाह बेताज
जहॉ की जीवन स्वछन्द है आज
ये हमारी जग में पहचान
प्यारा मेरा है हिन्दुस्तान
जहाँ पे हर बालक है कन्हैया
जहाँ की हर बालिका बनी राधिका
जहाँ प्रेम की बजती है साज
ये हमारी जग में पहचान .
प्यारा मेरा है हिन्दुस्तान
जहाँ पे सूर – तुलसी की गान
जो देते जीवन पैगाम
जिनके पथ से मिले सुख धाम
ये हमारी जग में पहचान
प्यारा मेरा है हिन्दुस्तान
जहाँ की मिट्टी से लड़ते हैं किसान
गौतम बुद्ध महावीर का पावन धाम
गुंजते जीवन संदेश सुबह व शाम
ये हमारी जग में पहचान
प्यारा मेरा है हिन्दुस्तान
जहाँ वन्दे मातरम् की होती है गान
तिरंगें से भारत की है शान
हिन्दु मुस्लिम सिक्ख ईशाई के नाम
ये हमारी जग में पहचान
प्यारा मेरा है हिन्दुस्तान
जहाँ वीरों से सजे हैं जयमाल
भगत सिंह जेसे मिलते माँ के लाल
नेताजी सुभाष चन्द जैसा लाल
ये हमारी जग में पहचान
प्यारा मेरा है हिन्दुस्तान
उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088



