02 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आजमगढ़ : युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 02 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में सम्पन्न हुई। दिनांक 03 नवम्बर, 2021 को कबड्डी एवं कुश्ती की प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार रहा-कबड्डी महिला-अजमतगढ़ प्रथम, बिलरियागंज द्वितीय, तहबरपुर तृतीय कबड्डी पुरूष-अजमतगढ़ प्रथम, बिलरियागंज द्वितीय, सठियांव तृतीय कुश्ती महिला 43 किग्रा0-हर्षिता मुहम्मदपुर प्रथम, चहक कुमारी तहबरपुर द्वितीय, चांदनी बिलरियागंज तृतीय, 46 किग्रा0-खुशबू बिलरियागंज प्रथम, 52 किग्रा0- आंचल बिलरियागंज प्रथम, चंचल गिरी ठेकमा द्वितीय, 56 किग्रा0-प्रिया चौहान पल्हनी प्रथम, कुश्ती पुरूष 50 किग्रा0-अमरनाथ चौहान पल्हनी प्रथम, अनुज तहबरपुर द्वितीय, हिमांशु पल्हनी तृतीय, 54 किग्रा0-बृजेश यादव लालगंज प्रथम, रंजीत लालगंज द्वितीय, आशीष तहबरपुर तृतीय 58 किग्रा0-मंगेश लालगंज प्रथम, संदीप तरवां द्वितीय, 63 किग्रा0-रितेश लालगंज प्रथम, आकाश बिलरियागंज द्वितीय, संजय रानीकीसराय तृतीय, 69 किग्रा0-आयुष बिलरियांज प्रथम, रामाकान्त तहबरपुर द्वितीय, शिवम तहबरपुर, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण सहजानन्द राय क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर जोन एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चतुवेर्दी द्वारा किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने जनपद के 22 विकास खण्डों से आये हुए खिलाड़ियों एवं मख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ए0के0 पाण्डेय, श्यामनरायन सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन प्रसाद, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीबंश पाण्डेय, जिम्नास्टिक सचिव मंगल प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, सुरेन्द्र, बीरेन्द्र सिंह, माताप्रसाद यादव, उमेश कुमार, रोहित कुमार यादव, शशिशेखर राय, देवेश मिश्र, अखिलेश्वर मौर्य, आस्था सिंह आदि उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन डॉ राजेश सिंह द्वारा किया गया।




