सहारनपुर

03 नवम्बर तक सड़क तैयार नहीं हुई तो जल निगम के विरूद्ध दर्ज होगी एफ.आई.आर.:मण्डलायुक्त

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम0 के द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। सपना पुल के सामने वाली नाला पटरी रोड पर जल निगम द्वारा सिविल लाईन तो डाल दी गयी है किन्तु अभी तक सडक का निर्माण नहीं किया गया है जिस कारण सडक पर चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। मण्डलायुक्त द्वारा जल निगम के अधिकारियों को यहॉं 03 नवम्बर तक उच्च गुणवत्ता वाली डामर सडक तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियन्ता नगर निगम, 03 नवम्बर को सडक का निरीक्षण कर सडक के फोटाग्राफ्स सहित मण्डलायुक्त को अवगत करायेगें। मुख्य अभियन्ता को यह भी निर्देश दिये गये कि उनके द्वारा प्रतिदिन स्थल पर जाकर प्रगति की समीक्षा भी की जायेगी। यदि सडक का निर्माण 03 नवम्बर तक नहीं होता है तो जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराये जाने के निर्देश भी मण्डलायुक्त द्वारा दिये गये है।

राकेश टॉकिज से सपना टॉकिज पुल तक नगर निगम की भूमि पर जो अवैध कब्जे किये गये है उनको तत्काल हटवाया जाये तथा ढमोला नदी पुल को सपना टॉकिज पुल से जोडने के लिये पुल निर्माण हेतु इस्टीमेट तैयार कर स्मार्ट सिटी की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी नगर आयुक्त को दिये गये।

जोगियान पुल तक सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटवाते हुये साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को यह भी निर्देशित किया गया कि यहॉ पर नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था करायी जाये।

मण्डलायुक्त द्वारा नगर आयुक्त को नेहरू मार्किट स्थित जुबली पार्क को बेहतर ढंग से विकसित कराने के निर्देश दिए जिससे मल्टी लेवल कार पार्किंग के कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कुणाल जैन तथा जल निगम के अभियन्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button