शुभ-मुहूर्त

10 जनवरी को है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है। मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है।  मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। पौष मास में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 10 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा- सामग्री की लिस्ट…

मासिक दुर्गाष्टमी मुहूर्त-

पौष, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ – 11:08 ए एम, जनवरी 09

पौष, शुक्ल अष्टमी समाप्त – 12:24 पी एम, जनवरी 10

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा- विधि:

इस दिन सुबह उठकर जल्गी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।

घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।

मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।

धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।

मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

लाल चुनरी

लाल वस्त्र

मौली

श्रृंगार का सामान

दीपक

घी/ तेल

धूप

नारियल

साफ चावल

कुमकुम

फूल

देवी की प्रतिमा या फोटो

पान

सुपारी

लौंग

इलायची

बताशे या मिसरी

कपूर

फल-मिठाई

कलावा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button