10 दिन में 10 किलो वजन कम करने पर ट्रोल हुई गौहर खान के समर्थन में उतरी सुरवीन चावला, नेटिजेंस को दिया मुहतोड़ जवाब

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मॉडल-एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में इस साल 10 मई को एक बेटे को जन्म दिया था दिया जिसके बाद कपल ने अपने बेटे का स्वागत बड़ी ही धूम-धाम से किया। जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अब भई ये बात तो किसी को भी बताने की जरूरत ही नहीं हैं की गौहर खान की फैन फॉलोविंग कितनी ज्यादा हैं अब इससे जहीर हैं की जब फैन फॉलोविंग इतनी होगी तो सेलेब को लेकर कई अफवाहे और टॉन्ट भी कसे ही जायेंगे। ऐसे ही गौहर खान भी कुछ इन्ही मुश्किलों में फस्ती नजर आई हैं।
कुछ समय पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी मिरर सेल्फी शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने 10 दिनों में 10 किलो वजन कम किया है। इसके बाद उनके इतनी तेजी से वजन घटाने पर बहस छिड़ गई थी। साथ ही साथ फैंस को नेटिजेंस के बीच तो मानो जंग सी ही छिड़ गयी हो। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में गौहर ने एक क्रीम कलर का नाइट सूट पहना था। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा था कि वह जल्द 6 किलो और कम करने वाली हैं।
इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर बोलने लगे कि बच्चा होने के तुरंत बाद इतनी जल्दी इतना वजन कम करना हानिकारक है इससे उनके हेल्थ पर गंभीर असर पड़ सकता हैं। कुछ लोग गौहर को खरी-खोटी सुनाते हुए कह रहे हैं कि उन्हें बस अपना फिगर मेंटेन करना है, उन्हें किसी और बात की चिंता नहीं है। और बस कुछ इसी तरह ही गौहर को उनके वजन के चलते काफी कुछ सुन्नी पड़ गई। इस बहस पर एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि वजन किसी की भी बहस का मुद्दा नहीं होना चाहिए। सुरवीन ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा-किसी की वजन के बारे में बात करना बहुत बुरा है।
कोई अभी नई नई मां बनी हैं, अब अगर वह 10 दिन में 10 किलो वजन कम करें या 100 दिनों में करें, इससे बच्चा होने से कोई लेना-देना नहीं है। मां बनने के बाद किसका वजन तेजी से घट रहा, किसा धीरे-धीरे कम हो रहा और कोई अगर पुराने शेप में वापस नहीं आ रहा, इन सब बातों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। बता दे कि सुरवीन खुद भी एक बच्चे की माँ हैं। उन्होंने साल 2019 में एक बच्चे को जन्म दिया था उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद शरीर में बहुत बदलाव होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा- आप नहीं बता सकते कि एक महिला को वजन कम करने या पुराने शेप में वापस जाने में कितना समय लगेगा। यह बहुत पर्सनल होता है और यह किसी और का एजेंडा नहीं होना चाहिए।



