फतेहपुर

11000 वोल्टेज के जमीन से टच कर रहे तारों की वजह से तीन भैंसों की हुई मौत

-विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आये दिन कोई न कोई घटना घटती रहती, इसके बावजूद विभाग आंखे मीच कर बैठा हुआ इसी क्रम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जनपद के ग्राम अढ़ावल में 11हजार लाइन ने 3भैस  की जान ले ली प्राप्त जानकारी के अनुसार नीचे लटकते तारों को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया व प्रार्थना पत्र भी दिया गया कि गांव के बगल से हाई टेंशन लाइन गयी है जो विद्युत कर्मी की लापरवाही के चलते खेतो में जमीन को छूते हुई लटका हुआ जो किसी भी समय हादसा का कारण बन सकता है। इसके बावजूद अधिकारी गण  नजर अंदाज करते देखे गए लिहाजा आज खेतो से निकल रही 3 भैस उक्त बिजली तार के चपेट में आकर जल कर मर गए। लोगो की माने तो अज्ञात बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी फोन अटेंड नहीं कर रहा है। लटक रहे तारों की सूचना ग्राम के सभी लोगों ने जेई को दी थी परंतु उसके कान में कोई जो नहीं रहेगी इससे यह पता चलता है कि बिजली विभाग कितना लापरवाह है फतेहपुर जिले में कोई ऐसा ब्लॉक नहीं है जहां जर्जर तार ना हो और वह पूरी तरह जमीन से टच कर रहे हो सारे ब्लॉकों में यही समस्या बनी हुई है इस पर बिजली विभाग के आला अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं किसी भी अधिकारी को फोन करो तो वह यह करके डाल देता है कि आपका काम कल हो जाएगा परंतु वह काम एक 1 साल दो-दो साल पड़ा रहता है बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से आए दिन सभी ब्लॉकों में अन्ना वशी और पालतू भैंसे और गायों की मृत्यु होती है उसकी पुष्टि करने डॉक्टर और प्रशासन दोनों आ जाता है परंतु उस पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती कोई भी ऐसे अधिकारी नहीं हैं जो पूरी तरह इस कार्य को पूरा करवा सकें बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों की फसलें जल जाती हैं वह मुआवजे के लिए आए दिन परेशान होता है परंतु उसको मुआवजा भी नहीं मिलता है। पीड़ित किसान भैरम कहार व अन्य भैस के मालिकानों ने मुआवजा का दावा किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button