कैरियर

12वीं रिजल्ट के लिए CBSE ने बनाया पोर्टल, जल्द ही स्कूलों को भेजा जाएगा लिंक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) द्वारा 12वीं रिजल्ट के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। जल्द ही पोर्टल का लिंक स्कूलों को भेजा जायेगा। इस पोर्टल पर सभी स्कूलों को अंक अपलोड करने होंगे। बोर्ड की मानें तो सीबीएसई से दसवीं करने वाले छात्रों का केवल बोर्ड का रौल नंबर की स्कूल को देना है। ऐसे छात्रों के अंक बोर्ड द्वारा खुद निकाल लिये जायेंगे। लेकिन बाहरी बोर्ड के छात्रों की दसवीं के अंक की सॉफ्ट कॉपी हर स्कूल को अपने पास रखनी है। इसके अलावा 11वीं की वार्षिक परीक्षा और 12वीं का यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री-बोर्ड अंक की सॉफ्ट कॉपी भी रखनी है।

सीबीएसई से दसवीं करने वाले छात्रों का अंक स्कूलों को 21 जून तक भेजना है। बोर्ड द्वारा ही दसवीं के बेस्ट तीन विषय के अंक निकाले जायेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बाहरी बोर्ड के दसवीं के छात्र की थ्योरी के अंक स्कूलों को रखने का निर्देश दिया गया है।

हेल्प डेस्क बनायेगा बोर्ड:  स्कूलों की मदद के लिए बोर्ड द्वारा अगले सप्ताह हेल्प डेस्क बनाया जायेगा। इसके अलावा स्कूल प्राचार्य के लिए वेबिनार का भी आयोजन किया जायेगा। बोर्ड द्वारा आईटी सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसकी मदद से रिजल्ट तैयार की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button