चण्डीगढ़

15 अगस्त पर पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने पकड़े 4 आतंकवादी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब में अलर्ट चल रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर यह स्पैशल ऑप्रेशन चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन आतंकवादियों का पाकिस्तानी एजेंसी आई.एस.आई. से कनैक्शन बताया जा रहा है। आतंकवादियों से पुलिस ने 3 हैंड ग्रेनेड, दो 9 एम.एम. पिस्टल और 40 कारतूस भी बरामद किए हैं। 15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब पुलिस अलर्ट पर थी और इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इन दहशतगर्दों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये आतंकवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button