कला-साहित्य

॥ जनता को जग जाने दो ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अभी तो शोर थमा नहीं है

शोर तो थम जाने दो आज

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जाने दो आप

लुट खसोट की मची है धंधा

राजकोष लाचार है आज

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जाने दो आप

चोर चोर मौसेरे भाई

सत्ता के गलियारे में साथ

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जाने दो आप

मूरख बना कर सिंहासन पर बैठे

विकास क्या करेगें खाक

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जाने दो आप

वोट बैंक की बनी राजनीति

शाषण लाचार दीखता है आज

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जानें दो आप

कोई किसीकी नहीं है सुनता

बहरे दीख रहें हैं सब आज

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जाने दो आप

अभी तो जनता देख रही है

शतरंज की टेढ़ी मेढ़ी ये चाल

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जाने दो आप

शिक्षा के नाम पर मिल रही है डिग्री

सरकारी नौकरी पाने को आज

अभी तो जनता सोई हुई है

जनता को जग जाने दो आप

उदय किशोर साह

मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार

9546115088

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button