सहारनपुर

22 सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

-निरीक्षण में पाया गया, हाजरी लगाकर हो गए थे गायब

-एक सफाई नायक के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति

सहारनपुर। शहर के विभिन्न वार्डाे में हाजरी लगाकर गायब होने वाले 20 सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। कार्य के दौरान ड्रेस न पहनने के कारण भी दो कर्मचारियों का वेतन काटा गया। एक सफाई नायक से कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनका दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति भी की गयी है। सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थय अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने विभिन्न वार्डाे में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने के दौरान यह कार्रवाई की।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर ब्रस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थय अधिकारी अशोक प्रिय गौतम आज वार्ड 68 मौहल्ला आली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया गया कि 15 सफाई कर्मचारियों की हाजरी तो लगी है लेकिन कार्य से गायब हैं। पूछने पर बताया गया कि वे अपना कार्य समाप्त कर चले गए हैं। नगर स्वास्थय अधिकारी ने उक्त सभी 15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और सफाई नायक को घोर लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण देने तथा उनका दो दिन का वेतन काटने की भी नगरायुक्त से संस्तुति की है।

वार्ड 63 मौहल्ला साबरी का बाग में भी पांच कर्मचारी नदारद पाये गए। इन कर्मचारियों का भी एक दिन का वेतन काटा गया है। वार्ड 49 मौहल्ला मुबारकशाह में निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को कार्य के दौरान डेªस ना पहनने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी भी मौजूद रहे। नगर स्वास्थय अधिकारी ने बताया कि वार्डाे का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। कार्य में लापरवाही बरतने वाले और ड्रेस न पहनने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button