जालौन

25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन : जालौन के कालपी पुलिस को एसओजी तथा सर्विलांस टीम की मदद से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बदमाश के पास से एक तमंचा, 3 कारतूस, और एक खोखा बरामद हुआ है। साथ ही आरोपी से रुपए भी बरामद किए है जो उसने चोरी किए थे।
इस मामले के बारे में अवगत कराते हुए एक कालपी सर्कल के सीओ डॉ. देवेंद्र पचैरी ने बताया कि एसओजी तथा सर्विलांस टीम की मदद से कालपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चोरी टप्पेबाजी की वारदात में वांछित चल रहा 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश ओम पाल कंजड़ पुत्र स्वर्गीय अशोक कंजड़ निवासी कंजड़ कॉलोनी मुहल्ला नया पटेल नगर कोतवाली उरई इलाके में चोरी की वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना पर कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने एसओजी तथा सर्विलांस टीम के साथ मिलकर कालपी से मगरौल जाने वाले रास्ते में जौंधर पुल के पास चेंकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार बदमाश आते हुए दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, तो बदमाश ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस टीम ने बचाव करते हुए जबाबी फायरिंग की। जिससे जौंधर पुल मागरौल रोड कालपी के पास 25 हजार रुपए के इनामिया बदमाश ओम पाल कंजड़ गोली लगने से घायल हो गया।
इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे खून से लथपथ देख तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है वहीं अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा 315 बार, 3 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस व 7200 रुपए नकद बरामद हुआ। जिसमें 3200 रुपए उरई एवं 4000 रुपए कोतवाली कालपी क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना से संबंधित थे। इसके अलावा 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस बारे में सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उरई कोतवाली में दो मामले पंजीकृत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button