400 रुपए प्रतिदिन की दिहाड़ी…अयोध्या जा रहे थे मजदूर, दो मजदूरों का कराया गया पोस्टमॉर्टम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बस्ती। बस्ती में बुधवार की शाम हादसे में गोरखपुर के दो मजदूरों की मौत हो गई। यह मजदूर अयोध्या जा रहे थे। दुर्घनाग्रस्त डीसीएम में प्रधानमंत्री कार्य हेतु-अयोध्या लिखा था। इसके साथ ही गाड़ी में बांस-बल्लियां लोड थीं। वहीं, गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। जबकि दो अन्य मजदूरों को देर शाम ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।
यह हादसा मूडघाट के समीप हाईवे पर हुआ था। डीसीएम पर सवार मजदूरों से जब बात की गई तो उन्होने बताया कि 400 रुपए प्रतिदिन की दिहाड़ी पर ठेकेदार उन्हें अयोध्या ले जा रहा था। बताया कि अचानक से यह हादसा हो गया कुछ समझ में नहीं आया। मजदूर फूलदेव ने कहा कि वे मृतक राजू निवासी सरया तिवारी खजनी जनपद गोरखपुर के पड़ोसी हैं।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, कहते है कि राजू के दो बेटे हैं और दो बेटियां परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। वहीं मृतक शिवकरन निवासी कोठा खजनी जनपद गोरखपुर के भाई से जब बात की गई तो उन्होने कहा कि कहते हैं कि 400 रुपए प्रतिदिन की दिहाड़ी पर अयोध्या ले जाया जा रहा था। बताते हैं कि सूपकरन के तीन बच्चे हैं और परिसर की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधे पर थी यही अकेले कमाने वाले थे।
वहीं गोरखपुर निवासी बेचू ने बताया कि गोरखपुर से गाड़ियां 17 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे निकली थी। उसकी आगे की सीट पर वो और एक साथी के साथ बैठे थे। बाकी चार लोग वाहन के पीछे बल्ली पर बैठे थे। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों यह सूचना दी गई थी वे जीवित हैं और उन्हें हल्की चोट आई हैं। जब उन्हें पता चला कि उनका अपना अब इस दुनिया में नहीं रहा तो उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।




