आगरा

50 हजार के इनामी बदमाश से मलपुरा पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आगरा। थाना मालपुरा पुलिस और 50000 के इनामी बदमाश के बीच रौहता नहर दक्षिणी बाइपास जाखोदा पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एसीपी खैरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि मालपुरा पुलिस और 50000 के इनामी बदमाश के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें 50000 के इनामी बदमाश सुरजीत सिंह के पैर में गोली लगी है।

जिससे वह घायल हो गया। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। सुरजीत सिंह पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह 50000 का इनामी बदमाश है। एसीपी ने बताया कि सर्विलेंस टीम पश्चिम और थाना मालपुरा पुलिस को कई दिन से बदमाश की तलाश थी। मलपुरा पुलिस और सर्विलेंस टीम को जैसे ही जानकारी हुई कि वह रोहता नहर होते हुए मलपुरा की और कहीं जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना मलपुरा प्रभारी अजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक सवार सुरजीत सिंह को रोकने का प्रयास किया। जिस पर सुरजीत सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें सुरजीत सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

घायल 50000 के इनामी बदमाश सुरजीत सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस को एक तमंचा एक बाइक और दो कारतूस चले हुए और एक जिंदा कारतूस मिला है। मालपुरा पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button