फतेहपुर

65 किग्रा गोमांस समेत दो गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाये गये धर पकड़ अभियान के तहत चॉदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारते हुये गौ मांस बरामद करते हुये दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। जानकारी के अनुसार चॉदपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह आज सुबह अपने हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर गौरी औरा गांव में छापा मारते हुये मौके से पुलिस ने 65 किग्रा गौ मांस व उपकरण बरामद करते हुये मेराज खान व उसका भाई शादाब र्फ गुड्डू पुत्रगण फहीमद्दीन खान निवासी गौरी औरा को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button