कैरियर

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

राजधानी लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने लखनऊ स्थित बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश कुमार द्विवेदी के घर का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने भर्ती में पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका वाजिब हक नहीं दिया गया है। उनकी मांग है कि भर्ती में पिछड़ा वर्ग की रिपोर्ट लागू की जाए।

वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती से रिक्त रहे 6696 पदों पर प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। विभाग ने मुख्यमंत्री से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए समय मांगा है। पूर्व में 30 जून को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button