कला-साहित्य

वो पावन नाम श्रीराम है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जिसकी ज्योति स्वरूप में,

सत्य  सनातन देख पाते है ।

जिसकी   यशकीर्ति  कथा,

तीनों लोकों में गाये जाते है,

वो  पावन  नाम  श्रीराम  है ।

जिसका  वंदन  निशदिन,

सर्वदेव  महादेव  करते है ।

जिसकी  सेवा  में  तत्पर,

समस्त ऋषिगण रहते है,

वो पावन नाम श्रीराम है ।

जिसका  चरित्र  सरलता,

व कोमलता  की खान है।

जिसकी  अद्भुत   सौदर्य,

माधुर्य  वाणी  पहचान है,

वो पावन  नाम श्रीराम है ।

        ✍️ ज्योति नव्या श्री

         रामगढ़ , झारखंड

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button